जगत सिंह नेगी ने कोठी माता मंदिर में नवाया शीश

242
  • समस्त लोगों के लिए सुख-शांति व समृद्धि की कामना की

कल्पा, 22 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के कल्पा उपमंडल स्थित देवी चण्डिका कोठी माता मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सहित किन्नौर जिले के समस्त लोगों की सुख-शांति व समृद्धि के लिए माता से कामना की।
उन्होंने कहा कि देवी चण्डिका माता को किन्नौर जिले के समस्त देवी-देवताओं में से अधिक शक्तिशाली माना जाता है तथा इनका आर्शीवाद सदैव किन्नौर जिले के लोगों पर रहता है।
इस अवसर पर किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी भी उपस्थित थे।

संत रविदास की शिक्षाएं वर्तमान परिपेक्ष्य में और भी प्रासंगिकः राज्यपाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here