शिमला दूरदर्शन केंद्र की 24 घंटे प्रसारण सेवा का उद्घाटन

227

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला दूरदर्शन केंद्र की 24 घंटे प्रसारण सेवा का उद्घाटन किया

शिमला, 16 फरवरी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया। पीटरहॉफ शिमला से अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लोगों को डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवा की सौगात दी। डीडी हिमाचल अब शिमला से 24 घंटे कार्यक्रमों और खबरों का प्रसारण करेगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप और प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी भी उपस्थित रहे।

सूचना प्रसारण मंत्री ने इस मौके पर बताया कि डीडी हिमाचल को 24 घंटे करने के लिए एक नया स्टूडियो भी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस चैनल के 24 घंटे प्रसारण होने से हिमाचल की संस्कृति देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी और युवाओं और कलाकारों को मंच मुहैया होगा। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्‍य के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह सेवा विस्‍तारित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here