30 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र जारी

435

शिमला, 27 फरवरी। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से चयनित सभी 30 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं, इनमें से चौबीस सहायक अभियंता सिविल और छह सहायक अभियंता मैकेनिकल ट्रेड से हैं।
सभी चयनित अभ्यार्थियों को 15 दिनों के अंदर अपने नियुक्ति स्थान पर ज्वाइन करने को कहा गया है। इन सभी की नियुक्ति निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं में की गई हैं, जिससे यहां पड़े रिक्त पदों पर स्टाफ की कमी को पूरा किया जा सके। ये सभी पद हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से वर्ष 2020 में विज्ञापित किए गए थे।

कांग्रेस महाधिवेशन में ईवी पॉलिसी के कार्यान्वयन के लिए चर्चित रहे सुक्खू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here