सीएम ने वरिष्ठ पत्रकार वर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

260

शिमला, 26 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साप्ताहिक समाचार-पत्र हिम किसान के संपादक सुंदर लाल वर्मा के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र के रहने वाले थे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुंदर लाल वर्मा एक प्रबुद्ध पत्रकार थे, जिन्होंने सदैव सत्य तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की और युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री सूक्खू ने अनाथ बालिकाओं के साथ मनाया जन्मदिवस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here