मुख्यमंत्री करेंगे काजा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

191

शिमला, 3 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल को लाहौल-स्पीति जिलं के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सिरमौर जिले के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल हमीरपुर जिले में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांगड़ा जिले के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ऊना जिले में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बिलासपुर जिले में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला जिले में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सोलन जिले में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी जिले में, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी कुल्लू जिले में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ शिमला जिले में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ सोलन जिले में, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ कांगड़ा जिले के धर्मशाला में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

हीरो मोटर के लिए लिखित परीक्षा व साक्षात्कार आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here