दो बच्‍चों की मां पब्बर नदी में कूदी, तीन घंटे बाद मिली लाश

456

रोहड़ू, 8 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू में दो बच्चों की मां ने पब्बर नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल रोहड़ू के थाना चिड़गांव निवासी बागवान रमन की 29 वर्षीय पत्‍नी पूजा ने आज सुबह करीब साढ़े ग्‍यारह बजे पब्बर नदी में छलांग लगा दी। लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वे पूजा को बचाने के लिए नदी में उतर गए। पूजा तब तक तेज बहाव में बहती हुई दूर तक चली गई। तीन घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद नदी से पूजा की लाश ही मिली। पूजा की बेटी की उम्र चार साल और बेटे की महज नौ माह बताई जा रही है। पूजा ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

हिप्र में देररात यात्रियों से भरी बस हवा में लटकी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here