हिमाचल: सुरेश कश्‍यप ने दिया भाजपा अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा

219
सुरेश कश्‍यप ने हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया

शिमला, 21 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने पार्टी हाईकमान को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि, कश्यप ने नड्डा को सौंपे अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल किए जाने के संकेत मिल रहे हैं। ज्ञात रहे कि भाजपा सांसद सुरेश कश्‍यप इन दिनों दिल्‍ली में हैं। हालांकि उनके इस्‍तीफा देने की अटकले पहले से ही लगाई जा रही थीं, मगर बीच में अचानक उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्‍हें अस्‍पताल भर्ती होना पड़ा था।
चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अपने इस प्रदर्शन को दोहराए जाने का जोखिम नहीं लेना चाहती है। इसलिए पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश में पार्टी को पुनर्गठित करके नए अध्‍यक्ष की नियुक्‍ति करने जा रही है।
सुरेश कश्‍यप के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल की चर्चा की जाए तो वह निराशाजनक रहा है। कश्यप को 2020 में हिमाचल प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके पद संभालने के बाद भाजपा को वर्ष 2021 में हुए मंडी लोकसभा और राज्य की कई विधानसभा सीटों के उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। इतने पर भी भाजपा की हालत नहीं सुधरी और पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में पार्टी को सत्‍ता गंवानी पड़ी।

जंगल में पड़ा मिला लापता युवक का सड़ा गला धड़ व सिर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here