कर्नाटक परिणामः बजरंगबली की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी

174

शिमला, 13 मई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा यहां स्थित विश्व प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर पहुंची और उन्‍होंने हनुमान जी की शरण में आकर माथा टेका। इस अवसर पर उन्‍होंने आम लोगों के साथ बातचीत की और फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि प्रियंका गांधी दो दिन पहले ही छुट्टियां बिताने शिमला अपने घर छराबड़ा पहुंची थी। वहीं बीते रोज सोनिया गांधी भी शिमला पहुंची हैं।
वहीं कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत को कांग्रेस बजरंग बली के आशीर्वाद से जोड़ रही हैं और भाजपा की करारी हार को बजरंगबली को लेकर किए गए दुष्‍प्रचार का परिणाम भी बता रही है। हालांकि कांग्रेस ने कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा, मगर बीच में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात पर भाजपा ने इसे राम भक्‍त बजरंगबली के साथ जोड़ कर धार्मिक रंग देन की कोशिश की।
खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जनसभाओं में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाकर भाजपा की नैया पार लगाने की नाकाम कोशिश की। फिलहाल हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्ण बहुमत से पार्टी को सत्ता में लेकर लाई है।

हिमाचल में अत्याधुनिक तकनीक से तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता वाले पौधे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here