मुख्यमंत्री ने वीडियो एल्बम जोगिया जारी की

183

शिमला, 16 मई। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां जगत एंटरटेंमेंट कंपनी द्वारा निर्मित वीडियो एल्बम जोगिया जारी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एल्बम की सफलता के लिए शुभकामना दी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली कलाकारों की बढ़ती लोकप्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि एल्बम में योगदान देने वाले सभी कलाकार हिमाचल से हैं तथा इस एल्बम के मााध्यम से इन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचली संगीत में प्रदेश की परम्पराओं और मूल्यों को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से जहां युवा पीढ़ी को देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू होने का मौका मिलता है वहीं हिमाचल की संस्कृति को देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने मंे मदद भी मिलेगी। उन्होंने जीवन में सफलता प्राप्त करने में कठिन परिश्रम के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व, कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक जगत गौतम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दीपा दास मुंशी, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

वाहनों के विशेष नंबर के लिए संशोधित ई-ऑक्शन प्रणाली फिर से शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here