मांगों को लेकर मुख्य सचिव से मिला प्रतिनिधिमंडल

170

शिमला, 24 मई। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन के वरिष्ठ उप प्रधान चानन सिंह मैहता की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों की मांगों का लेकर मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से सचिवालय में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों के बारे में, हिमाचल प्रदेश सचिवालय की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, हिमाचल प्रदेश राज्यपाल सचिवालय, लोकायुक्त और एस्टेट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों को नए वेतनमान के अनुसार बढी हुई सचिवालय पे दिलाने के बारे में, सचिवालय में ऐसी शाखाएं जहां अनुभाग अधिकारियों/कर्मचारियों के पद सृजित नहीं है, उन पदों को सृजित करने के बारे में, बडी शाखाओं के विभाजन और पदों के सृजन के बारे में और विभागीय जांच में नियुक्त किए जाने वाले Inquiry Officer/ Presenting Officer को भारत सरकार की तर्ज पर मानदेय देने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिस पर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि इन सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं सगंठन के महासचिव महेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी जिनमें उप प्रधान राजेंद्र सिंह (मियॉं) और कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य रमेश चंद भी उपस्थित थे।

सुर्खियां के लिए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निरीक्षण कर रहे हैं जय राम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here