अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर जारी

450

शिमला, 8 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ का कैलेंडर-2022 जारी किया।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित इस विशेष कैलेंडर में स्वामी विवेकानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय, महर्षि दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधी, भगिनी निवेदिता, विनोबा भावे, रविंद्र नाथ ठाकुर, महर्षि अरविंद, सुभाष चंद्र बोस सहित लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के सुविचारित वक्तव्य एवं विचार संकलित हैं।
इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल, राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ पवन मिश्रा, प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर, विनोद सूद, प्रांत सह संगठन मंत्री भीष्म सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर, मनोज, विकास और राजेश भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने नगरोटा बगवां में मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र का दौरा किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here