नड्डा के फ्लाप शो पर भारी पड़ेगी केजरीवाल की विशाल रैली

386

शिमला, 22 अप्रैल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि कांगड़ा के चंबी मैदान में कल होने वाली पार्टी की विशाल जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कांगड़ा रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुनने और उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ेंगे।
गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से आम आदमी का कुनबा बढ़ता जा रहा है उससे भाजपा की नींद और चैन गायब हो गया है। भाजपा को अपने राष्ट्रीय नेता जेपी नड्डा को कांगड़ा में उतारना पड़़ा, क्योंकि प्रदेश के मुखिया जयराम ठाकुर और पार्टी के मंत्री अपना विश्वास और जनाधार जनता से खो बैठे हैं अब उन्हे केवल केंद्रीय राजनेताओं का सहारा है और वह भी ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। जनता भाजपा की नीतियों और साढ़े चार साल के कार्यकाल से दुखी होकर आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है। प्रदेश में रोजाना सैंकड़ों लोग आप की सदस्यता ले रहे हैं। जिससे अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सुनामी आने वाली है।
गौरव शर्मा ने कांगड़ा में हुई भाजपा की रैली पर कडा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सत्ता खिसकने की डर से भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक रैली की, लेकिन यह रैली पूरी तरह से फ्लॉप शो रहा। भाजपा की रैली में न तो भीड़ जुट पाई और न ही लोगों के भीतर कोई उत्साह दिखा। भाजपा के नेता दावे कर रहे थे कि 50 हजार से ज्यादा लोग रैली में आएंगे, लेकिन नड्डा की रैली में आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली ही रहीं। इससे पहले शिमला में भी भाजपा की कुर्सियाँ खाली दिखी और कुर्सियों को भरने के लिए सरकारी कर्मचारियों को बुलाना पड़ा। भाजपा को अब समझ लेना चाहिए कि प्रदेश की जनता ने उन्हे नकार दिया है अब तो आम आदमी पार्टी ही एक सहारा है जो प्रदेश के मजबूर, मजदूर लोगों और बेरोजगारों व महिलाओं का उत्थान कर सकती है, इसलिए कल कांगड़ा में होने वाली रैली एक ऐतिहासिक रैली होने वाली है।

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बुलेट, दो युवकों की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here