राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी शुभकामना

453

शिमला, 29 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी हैं।
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि जन्माष्टमी देशवासियों का एक पावन पर्व है, जिसे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।
जय राम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमद् भगवत् गीता के दर्शन ने संपूर्ण विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत् गीता हिंदू धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सार है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का एक मार्गदर्शक भी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here