धर्मशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत

820

धर्मशाला/शिमला, 9 दिसंबर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वह 10 दिसंबर से आरंभ हो रहे राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने के लिए धर्मशाला आए हैं।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने संवाद कक्ष परिधि गृह में जन समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए।
वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर और अन्य स्थानीय नेताओं ने गग्गल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

aks.news/state/himachal-pradesh/agriculture-news-21/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here