शहीद विवेक कुमार के घर पहुंचे राज्यपाल

468

कांगड़ा/शिमला, 18 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के तहत अप्पर ठेहडू गांव में शहीद लांस नायक विवेक कुमार के घर जाकर उनके परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।
लांस नायक विवेक कुमार 8 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो गए थे। इस त्रासदी में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 वीर जवानों को भी राष्ट्र ने खो दिया। वह पिछले डेढ़ वर्ष से सीडीएस विपिन रावत की सुरक्षा में बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी तैनात थे और डेढ़ वर्ष से दिल्ली में ही उनकी पोस्टिंग थी।
आर्लेकर ने कहा कि शहीद विवेक कुमार हिमाचल के वीर सपूत है और देश को उनकी शहादत पर हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीद के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहीद विवेक समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत हैं।
जयसिंहपुर के विधायक रविन्दर धीमान, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने की ब्यास आरती

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here