‘कुडी पहाडाँ दी’ में चुलबुले अंदाज में नजर आएंगी प्रिया

527

शिमला, 19 जुलाई। हिमाचल की बेटी प्रिया शक्तावत जल्द ही एक नए रूप में नजर आने वाली हैं। प्रिया ने इसके लिए पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की भी परवाह नहीं की और अपनी टीम के साथ प्रदेश की कई हसीन वादियों में शूटिंग पूरी की।
‘कुडी पहाडाँ दी’ में मुख्य भूमिका निभाना रही प्रिया इसकी शूटिंग के लिए विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश आई। जस्सी सिंह उनके साथ हसीन वादियों में रोमांस करते नजर आएंगे। प्रिया के अनुसार जस्सी के साथ इस गाने का फिल्मांकन करते हुए एक अलग ही अहसास हुआ। शूटिंग के दौरान मस्ती और मजाकिया माहौल बना रहा। बारिश की परवाह किए बगैर शूटिंग चलती रही। प्रिया ने बताया कि ये गाना हिमाचली लड़कियों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हिमाचली लड़कियों मैं एक चुलबुला-सा, प्यारा-सा टशन होता है और वे जल्द ही किसी अन्य राज्य के लडके को अपना दिल नहीं सौंपती। इस गाने में जल्द ही प्रिया के चाहने वालों उनका नया चुलबुला सा टशन भरा अंदाज नजर आएगा।
‘कुडी पहाडाँ दी’ में प्रिया शक्तावत गायिका की भूमिका में भी नजर आएंगे। पंजाबी मॉडल जस्सी सिंह इसमें मुख्य अभिनेता है। इसके वीडियो निर्देशक मनीष चौहान और सहायक निर्देशक शंभू शर्मा हैं। इसमें संगीत दिया है सुशील गोगी ने।

पहाड़ी गीत के लिए प्रिया को मिला दादा फाल्के अवॉर्ड

पहाड़ी गीत के लिए प्रिया को मिला दादा फाल्के अवॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here