कर्नाटक में जनता ने सत्तासीन भाजपा को दिखाया बाहर का रास्ता

188

शिमला, 13 मई। कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक में पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक कार्य नहीं किया है। इसलिए जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है और कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा कर पूर्ण बहुमत से पार्टी को सत्ता में लेकर आई है। इसके लिए कर्नाटक कांग्रेस और पार्टी हाईकमान बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस हाईकमान को जीत के लिए बधाई दी। नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा राज में कर्नाटक में भ्रष्टाचार बढ़ा और विकास ठप पड़ा था। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कर्नाटक से आते हैं।

कर्नाटक परिणामः बजरंगबली की शरण में पहुंची प्रियंका गांधी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here