दरिंदगीः 2 साल की मासूम को दुष्‍कर्म के बाद नाले में फैंका

349
demo picture

मनाली (कुल्‍लू), 3 नवंबर। हिमाचल प्रदेश की पर्यटक नगरी मनाली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां 2 साल की एक मासूम बच्‍ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। इस कुकृत्य का खुलासा तब हुआ जब किसी ने अंधेरे में सियाल नाले के पास बच्ची को देखा। बच्ची को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो साल की बच्ची बीते बुधवार सुबह अचानक घर से गायब हो गई थी। उसके परिजनों से सोचा कि बच्ची जान पहचान वालों के घर में गई होगी। जब काफी देर तक बच्‍ची नहीं लौटी तो उन्‍होंने उसकी तलाश शुरू की, मगर वह आसपास किसी भी घर में नहीं मिली। इसके बाद उसके परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
बच्‍ची को ढूंढते-ढूंढते अधेरा हो गया। तभी उन्‍हें किसी ने सूचना दी कि मनाली के सियाल नाले में एक बच्ची गंभीर हालत में मिली है। उसके परिजन उसे घर लेकर आए तो वह बेहोश हो गई। उसे मनाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके साथ दुष्‍कर्म किए जाने का पता चला। वहीं बच्ची की हालात नाजुक होती देख डॉक्‍टर ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने इस घटना की शिकायत पर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

कांस्‍टेबल की जली हुई लाश कार में मिली, हड़कंप मचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here