शिमला, 8 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ननिहाल आई एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के दूर के मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने मां के साथ कुछ दिन पहले ननिहाल आई थी। वहीं पर मौका देखकर दूर के मामा ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। बच्ची ने इसकी जानकारी जब अपने परिजनों को दी तो उनको बहुत बड़ा सदमा लगा। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि वह कुछ समय के लिए अपने मायके गई थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनकी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने इसकी जानकारी उन्हें दी। महिला थाना न्यू शिमला ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।