शर्मसारः छात्रा को शादी का झांसा देकर प्रो. कर रहा था यौन शौषण

276

देहरा (कांगड़ा), 19 नवंबर। हिमाचल प्रदेश में गुरु और शिष्या का शर्मसार करने वाला रिश्ता सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने गुरु पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अभी तक आरोपी गुरु को गिरफ्तार नहीं किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने ही गुरु पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा दूसरे राज्य की रहने वाली है। छात्रा ने शुक्रवार शाम को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शौषण किया।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय तक पहले मोबाइल पर बात होती थी। इसके अलावा, व्हाट्सएप पर चैटिंग भी होती थी। फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और प्रोफेसर ने उसके साथ शादी करने का वादा भी किया था। प्रो. इसके बाद छात्रा का यौन शौषण करने लगा।
डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि हमारे पास शिकायत आई है, जिसमें एक छात्रा ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अग्निकांडः साहो बाजार में चार दुकानें व एक स्टोर स्वाह, करोड़ों का नुकसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here