राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने राज्यपाल से भेंट की

495

शिमला, 1 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
इस भेंट के दौरान राज्यपाल ने आयोग की विभिन्न गतिविधियों और प्रदेश में महिलाओं से संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं को नवाचारों के अतिरिक्त उनके अधिकारों के बारे में जागरुक करने के लिए अधिक कार्यशालाएं आयोजित करने पर बल दिया।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक शांतिपूर्ण राज्य है, लेकिन घरेलू हिंसा से संबंधित मामले भी सामने आते हैं, जिस बारे में आयोग को अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आयोग को अधिकतर मामलों का अपने स्तर पर समाधान करने के प्रयास करने चाहिए ताकि लोगों को न्यायालय नहीं जाना पड़े। उन्होंने विवाह परामर्श सेवा का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि परामर्श सेवाओं ने इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए योग्य व्यक्तियों की सेवाएं लेनेे का भी सुझाव दिया।
राज्यपाल ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण के लिए हिमाचल प्रदेश महिला आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और आयोग को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. डेजी ठाकुर ने राज्यपाल को आयोग की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर आयोग की सदस्य इंदू बाला और रत्न मंजरी नेगी भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने दमयंती वर्मा को आर्थिक सहायता प्रदान की

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here