राज्यपाल को कविता संग्रह भेंट किया

377

शिमला, 7 नवंबर। सिमरन अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को आज राजभवन में अपनी कविता-संग्रह सौदाद-ए लव एवरलास्टिंग भेंट किया। किताब में प्रेम, आशा और आत्म प्रेम की खोज के बारे में लिखा गया है।
राज्यपाल ने युवा लेखिका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कविताओं के माध्यम से उन्होंने गंभीर विचारों को प्रदशर््िात किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे लेखन के क्षेत्र में अपने प्रयास जारी रखेंगी।
सिमरन अग्रवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में और पालन-पोषण शिमला में हुआ है। वर्तमान में वह डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन से वानिकी में बीएससी कर रही हैं। उनकी माता शिमला में अध्यापिका है और स्वयं भी एक कवयित्री हैं। पुस्तक में 8 विषयों पर आधारित 70 कविताओं का संग्रह है।

मुख्यमंत्री ने कविता संग्रह का विमोचन किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here