मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामना दी

817

शिमला, 6 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्यवासियों के साथ हर्षोल्लास से अपना 57वां जन्मदिवस मनाया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर पहंुच कर उनको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकामना दी। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने हिमफैड, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड और कैलाश जिला कॉपरेटिव मार्केटिंग एंड कंज्यूमर फैडरेशन लिमिटेड के कैलेंडरों का भी विमोचन किया।
प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा अन्य लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने 6 पीएसए संयंत्रों का लोकार्पण किया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here