कर्मचारी संगठन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

348

शिमला, 31 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संगठन की बैठक प्रधान भूपिंद्र सिंह (बॉबी) की अध्यक्षता में हुई। इसमें समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (कार्मिक एवं वित्त), सचिव (सचिवालय/सामान्य प्रशासन) का अनुबंध कर्मचारियों के कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष तथा दैनिक वेतन भोगियों का कार्यकाल 5 से 4 वर्ष किए जाने के लिए धन्यवाद किया। इसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अनुबंध आधार पर कार्यरत 174 लिपिकों, 3 विधि अधिकारियों और 81 चतुर्थ श्रेणी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सचिवालय प्रशासन द्वारा नियमित कर दिया है। जिससे कि समस्त कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के महासचिव महेश कुमार ने बताया कि इस मौके पर नवगठित कार्यकारिणी के वरिष्ठ उप-प्रधान चानण मेहता, उप प्रधान राजेंद्र सिंह (मियां), संयुक्त सचिव, महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष, संजय कुमार और कार्यकारिणी के कार्यकारी सदस्य रमेश चंद, दीपिका ठाकुर, अमर सिंह, विनोद कुमार, मनोज शर्मा, विजय कुमार, नवनीत कुमार, कुलदीप सिंह, रक्षित कुमार भी उपस्थित थे।

रेडक्रॉस सेवा व सहायता की प्रतीक: राहुल कुमार

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here