राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को मकर सक्रांति पर शुभकामना

701

शिमला, 13 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मकर सक्रांति के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी।
अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार सर्दियों के अंत और फसल कटाई के मौसम का द्योतक है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मकर सक्रांति पर लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि इस त्यौहार का ऋतु के अनुसार और धार्मिक महत्व भी है। इस दिवस को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और वर्ष का यह अति शुभ दिन माना गया है। इस दिवस से उत्तरायण का प्रारंभ भी माना गया है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगा।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को लोहड़ी की शुभकामना दी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here