शिमलाः धमकी देकर किशोरी से कर रहा था लगातार दुष्कर्म, मामला दर्ज

439
demo picture

शिमला, 15 मई। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुब्बल तहसील के एक युवक ने जुब्बल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहन के साथ जुब्बल के झाराशली निवासी रामरत्न ने दुष्कर्म किया। भाई का आरोप है कि आरोपी मार्च से उसकी बहन से दुष्कर्म कर रहा था और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here