‘एक देश एक कानून’ के लिए इंदौर से दिल्ली तक पदयात्रा

1579

ग्वालियर, 21 मार्च। एक देश एक कानून को लेकर युवाओं का एक समूह इंदौर से दिल्ली तक पदयात्रा पर निकाला है। इस दौरान वे समान नागरिक संहिता को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाते जा रहे हैं। इस दौरान पैरों में पड़ने वाले छाले भी इनकी राह को नहीं रोक पा रहे हैं।
इन युवाओं का नेतृत्व कर रहे हैं युवा समाजसेवी पंकज सिंह ठाकुर, जोकि सतना जिले के रहने वाले हैं। पंकज सिंह सतना जिले से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं। पंकज सिंह ठाकुर के अनुसार उनकी ये यात्रा प्रधानमंत्री आवास तक जाएगी। वहां पर वे प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर एक ज्ञापन सौंप कर समान नागरिक संहिता कानून को जल्द से जल्द लागू करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनको पदयात्रा के दौरान जगह-जगह समर्थन मिल रहा है। वे अपने युवा साथियों के साथ पदयात्रा के दौरान मिलने वाले लोगों को समान नागरिक संहिता कानून के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि एक देश एक कानून हो। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां के सभी नागरिकों को कानून के एक ही तारजू पर तौला जाना चाहिए, नाकि उनके मजहब के आधार पर संपत्ति विवाद आदि में अलग-अलग कानूनों के तहत। राष्ट्रहित में समान नागरिक संहिता कानून कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकसमान रूप से लागू होना चाहिए।
पंकज सिंह ने बताया कि उनकी पदयात्रा की शुरुआत 11 मार्च को इंदौर के विजयनगर चौराहे के श्री महाकाली मंदिर में मां का आशीर्वाद लेकर की गई। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के कई जिलों से होती हुई ये यात्रा 28 दिन में दिल्ली पहुंचेगी। वे अपने साथियों द्वारा रोजाना लगभग 30 किलोमीटर पदयात्रा तय करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

यूक्रेन से लौटी हिमाचल की बेटी ने सुनाई आपबीती….

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here