राष्ट्रमंडल खेल में पैदल चाल में प्रियंका ने जीता सिल्वर, रेलवे को गर्व

480

गोरखपुर, 6 अगस्त। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के लिए यह गौरव का क्षण है कि पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता। एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने आज 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा को 43 मिनट 38 सेकेंड में पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की।
इसके पूर्व भी, प्रियंका गोस्वामी (20 किमी. पैदल चाल) के हिस्से में कई उपलब्धियां दर्ज हैं। प्रियंका ने टोक्यो ओलम्पिक-2022 में पैदल चाल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 17वां स्थान प्राप्त किया था। प्रियंका गोस्वामी ने रांची में आयोजित ‘‘इंटरनेशनल वाक चैंपियनशिप-2021‘‘ में 20 किमी पैदल चाल में 1 घंटा 28 मिनट एवं 45 सेकेंड का समय लेते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
प्रियंका की इस उपलब्धि पर नरसा के संरक्षक महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्रा, अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह और नरसा की पूरी टीम ने खुशी व्यक्त करते बधाई दी है।

priyanka goswami

चौंदकोट के लाल का फुटबाल में धमाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here