पूर्वोत्तर रेलवे में राजभाषा सप्ताह समारोह का शुभारंभ

300

बरेली, 14 सितंबर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय इज्जतनगर के सभाकक्ष में हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा सप्ताह समारोह का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय ने ‘भारतीय रेलवे और रेलवे सुरक्षा बल’ विषय पर पॉवर पॉइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में भारतीय रेलवे एक्ट, पुलिस एक्ट तथा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अपने स्वागत संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) राजीव अग्रवाल ने बताया कि मंडल पर 14 से 21 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत् विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं होंगी। इज्जतनगर मंडल राजभाषा प्रयोग के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। 31 अगस्त को मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, बरेली में आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बरेली की बैठक में केंद्रीय कार्यालयों की श्रेणी में सर्वाधिक हिंदी प्रयोग और भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही इज्जतनगर मंडल की राजभाषा ई-पत्रिका ‘रेल प्रज्ञा’ को उत्कृष्ट पत्रिका का पुरस्कार प्रदान किया गया। हिंदी के प्रशंसनीय प्रयोग के लिए इज्जतनगर मंडल को अंतर्मंडलीय राजभाषा कार्यकुशलता ट्राफी प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि हिंदी दिवस के अवसर पर ‘राजभाषा सप्ताह समारोह’ के आयोजन से मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हिंदी के प्रति प्रेम की भावना और अधिक बलवती होगी और वे नई ऊर्जा के साथ हिंदी का प्रयोग करेंगे।
बैठक के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता ने हिंदी दिवस पर रेल मंत्री, भारत सरकार, अश्वनी वैष्णव के संदेश का वाचन किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजभाषा अधिकारी प्रभाकर मिश्र ने मंडल पर हिंदी प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बी. लाल, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ओ. एंड एफ.) सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here