बरेली, 11 नवंबर। 66वें रेल सप्ताह के अवसर पर मैत्री सामुदायिक केंद्र, न्यू मॉडल कालोनी, इज्जतनगर में 12 नवंबर की शाम 3.30 बजे विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजित किया जाएगा।
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत 91 रेल कर्मियों को उनके समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों से मंडल की कार्य प्रणाली में उल्लेखनीय सुधार, उत्पादकता बढ़ाने तथा रेल दुर्घटनाओं को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशिष्ट रेल सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।