रेलवे की आमदनी में वृद्धि

355

बरेली, 5 मई। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार के लिए सतत् प्रयासरत है। जिस वजह से यात्रियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
कोविड संक्रमण में कमी आने पर इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2020-21 में आरंभिक यात्रियों की कुल संख्या 14.81 लाख थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2.03 करोड़ हो गई। यह 1272.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। परिणाम स्वरूप यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भी भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय 34.61 करोड़ रुपये के सापेक्ष वर्ष 2021-22 में 162.08 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जोकि 368.30 प्रतिशत अधिक है।

ये ट्रेनें इस स्टेशन तक रहेंगी निरस्त

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here