रेल परिसरों में पौधारोपण

340

बरेली, 5 जून। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पर ’’विश्व पर्यावरण दिवस’’ के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राजीव अग्रवाल सहित शाखा अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की महिला कल्याण संगठन (नरवो) की अध्यक्ष रश्मि पंत, उपाध्यक्ष रुचि वार्ष्णेय व वसुधा गुप्ता, सचिव श्वेता अग्रवाल एवं पदाधिकारियों ने अधिकारी क्लब रोड़ नं. 2 पर पौधारोपण किया।
पौधारोपण के उपरांत मंडल रेल प्रबंघक पंत ने ’पर्यावरण संकल्प’ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई। इस वर्ष की थीम ’’ओनली वन अर्थ’’ है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, गांव अथवा कार्यस्थल के आसपास प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और ऐसा करने के लिए और लोगों को भी प्रेरित करेगें, ताकि पृथ्वी सदैव स्वच्छ रहने के साथ-साथ हरी भरी बनी रहे। परिणामस्वरूप आने वाली पीढि़यां स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें। सभी ने स्वीकारा कि पृथ्वी पर मौजूद जीवन की विविधता से ही हम सभी का अस्तित्व संभव है।
पर्यावरण जागरूकता के आलोक में स्काउट गाइड के सदस्यों द्वारा इज्जतनगर स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इज्जतनगर मंडल के सभी कैरेज एंड वैगन डिपो यथा काठगोदाम, रामनगर, लालकुआं, टनकपुर, कासगंज, फर्रुखाबाद, काशीपुर, बरेली सिटी, पीलीभीत और डेमू शेड सी.बी.गंज, मंडल चिकित्सालय एवं लोको शेड इज्जतनगर में रेलवे कर्मचारियों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।

विद्युतीकरण के बाद ये ट्रेन भी पटरियों पर दौड़ी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here