नैनीताल में उमड़ा आस्था, भक्ति व श्रद्धा का जन सैलाब

324

नैनीताल, 7 सितंबर। सरोवर नगरी नैनीताल में एक सितंबर से सात सितंबर तक चला मां नन्दा महोत्सव का आज मां नन्दा-सुनंदा के डोले के नगर भ्रमण और गाजे बाजे के साथ विसर्जन के साथ समापन हुआ। मां अगले वर्ष फिर मिलने के जय जयकार वादे के साथ ही भक्तों ने मां को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान नगर में भक्ति और आस्था का आपार जन सैलाब देखने को मिला। वही मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मां नन्दा-सुनंदा के दर्शन कर जनपद की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मेले में मां की विदाई में देश-विदेश एवं दूरदराज से आए लाखों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। मां नन्दा-सुनंदा का जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। जगह-जगह भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन भी हुआ। पूरा शहर नन्दामयी आस्था में सरोबार नजर आया। मां के डोले को भक्तों के दर्शनार्थ पूरे शहर में भ्रमण कराया गया। उसके बाद पूरी विधिविधान से नैनी सरोवर मे मां की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर एसएसपी पंकज भट्ट भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here