आखिर सहानुभूति का हकदार कौन?

672
  • वो छात्र जिनकी छात्रवृत्ति करोड़पति कपूर खानदान ने डकार ली
  • या सविता कपूर जिसका बेटा इस घोटाले में संलिप्त है?

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सविता कपूर के प्रति हो सहानुभूति या गरीब छात्रों के प्रति जिनकी छात्रवृत्ति का पैसा कपूर परिवार ने हजम कर लिया। कई ऐसे छात्र भी होंगे कि जब छात्रवृत्ति न मिली तो उनकी पढ़ाई छूट गयी होगी। कई ऐसे भी होंगे कि छात्रवृत्ति के पैसों से घर का जूल्हा जलता हो, दो रोटी खाने को मिलती होगी।
गजब हाल हैं भाजपा के। विधायक हरबंस कपूर भरी पूरी जिंदगी जीने के बाद स्वर्ग सिधारे। उन्होंने विरासत में अरबों रुपये की संपत्ति अपनी विधवा पत्नी सविता कपूर और बच्चों के लिए छोड़ी है। इसके बावजूद सविता कपूर और अमित कपूर ने उन सैकड़ों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भी हजम कर ली, जिनके घर का दो वक्त को चूल्हा भी बड़ी मुश्किल से जलता है। फिर भी उनके प्रति सहानुभूति की लहर होनी चाहिए क्या?
पुंडीर, गोयल, आदित्य और भी कितने नेता वर्षों से भाजपा का झंडा-डंडा उठा रहे हैं। ये नेता या तो डरपोक हैं या पैसे लेकर विरोध नहीं करते। नहीं तो आठ बार कपूर विधायक नहीं होते? ये वही भाजपा है जो महज दो घंटे पहले में आए दुर्गेश लाल को टिकट दे देती हैं और वर्षों से सेवा करने वाले नेताओं को 40 साल बाद भी मौका नहीं देती। सोचिए, विचारिए कि आप किन लोगों को अपना नेता चुन रहे हैं।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

उत्तराखंड: जनरल खंडूड़ी युग समाप्त! 34 सीटें हार रही भाजपा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here