हिमालय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! क्या हाल हो गया है इन नदियों का?

1033

बिंदाल और रिस्पना नदियों को भाजपा सरकार ने रिवाइव कर दिया। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के पैसे से ये नदियां रिवाइव कर गयी हैं। पेयजल निगम के पूर्व एमडी भजन सिंह ने जो प्रोजेक्ट ईमानदारी से किये, यह सब उसी का परिणाम है। अब इन नदियों के जल का उपयोग संभव है। त्रिवेंद्र चचा ने जो लाखों पौधे रिस्पना के इर्द-गिर्द लगाए थे वो पेड़ बन गये हैं। और इन नदियों का जल प्रदूषण पूरी तरह से समाप्त हो गया है। हिमालय बचाने के लिए चार साल तक त्रिवेंद्र चचा ने जो प्रतिज्ञा ली थी और पांचवें साल आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रतिज्ञा लेंगे। वो सार्थक हो रही है। पदम विभूषण पर्यावरणविद अनिल जोशी को भी हिमालय बचाने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आखिर उनके प्रयास से उनके घर से चंद किलोमीटर दूर स्थित इन नदियों का स्वरूप बदल गया।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

पहले उक्रांद से की बेबफाई, कांग्रेस के साथ लिव इन रिलेशन और फिर नैनबाग में लड़ा बैठे भाजपा से नैन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here