कांग्रेस में चौदहवीं के चांद है मनीष खंडूड़ी

424
  • राजनीति में परिवारवाद की पहचान, चुनाव के समय ही आते हैं नजर
  • प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने, किसी मेहनती कांग्रेसी का टिकट खतरे में

कांग्रेस की एक ओर शाखा प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष खंडूड़ी को दी गयी है। मनीष खंडूड़ी राजनीति में अचानक ही अवतरित हुए हैं। पेशे से पत्रकार मनीष की जनता में यही पहचान है कि वो पूर्व सीएम मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के पुत्र हैं। उत्तराखंड के लोगों के लिए वो चुनावी चांद हैं। ठीक चुनाव के समय ही नजर आते हैं। लोकसभा चुनाव हारने के बाद वो कभी-कभार ही प्रकट होते हैं। प्रोफेशनल्स ऐसे ही होते हैं। तभी तो एलीट शशि थुरूर को इस कांग्रेस की जिम्मेदारी दी है।
मनीष ने अपने पिता और देश के शाही घरानों से राजनीति सीखी होगी कि अवसरवादिता ही सबसे अच्छी बात है। होना भी चाहिए। राजनीति में यह परिपाटी गांधी परिवार से चली आ रही है कि सरकार किसी की भी हो, परिवार सत्ता में रहना चाहिए। सो, बहन ऋतु खंडूड़ी भाजपा में हैं और मनीष कांग्रेस में। सरकार किसी की भी आए। खंडूड़ी परिवार सत्ता में ही रहेगा।
साफ है मनीष ने धरातल पर कुछ भी काम नहीं किया और ऐन चुनाव के वक्त उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है तो विधानसभा टिकट भी मिलेगा। जो कांग्रेसी पिछले पांच साल से धरातल पर टिकट की आस में काम कर रहा है, उसकी मेहनत की फसल को काटने के लिए मनीष चुनावी मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस की यही कमी आज उसके पतन का कारण है।
खैर, मनीष को इस अहम जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

आओ स्कूल चले हम, जान हथेली पर लेकर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here