जल्द अमीर बनने की चाहत में तस्कर बना सिक्योरिटी गार्ड, चरस के साथ गिरफ्त में

364

हल्द्वानी, 23 जून। उत्तराखंड में हल्द्वानी पुलिस ने चरस की तस्करी में एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सवा किलो के करीब चरस बरामद की है। आरोपी चरस को अपने मामा से लेकर आया था। पुलिस अब दूसरे आरोपी को पकड़ने की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले की तहसील धारी के ग्राम पोखरी निवासी मोहन चंद्र पोखरिया का पुत्र प्रकाश पोखरिया हल्द्वानी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। प्रकाश
आजकल हल्द्वानी के ग्राम अर्जुनपुर तीनपानी बरेली रोड पर रह रहा है। प्रकाश जल्द से अमीर बनाना चाहता था। प्रकाश तहसाली धारी के निवासी ग्राम ढोलीगांव के निवासी बच्ची दत्त सनवाल के प्रकाश सनवाल, जोकि उसका रिश्ते का मामा लगता है के साथ चरस की तस्करी करने लगा।
प्रकाश पोखरिया अपने रिश्ते के मामा से हल्द्वानी में बेचने के लिए 1.253 किलो चरस लेकर आ रहा था।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में थाना मुक्तेश्वर पुलिस व जनपद की एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए प्रकाश पोखरिया को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रकाश पोखरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने प्रकाश पोखरिया को न्यायिक हिरासत भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह गौतम, कमल मौर्य, भानू प्रताप एसओजी और अशोक रावत एसओजी भी मौजूद थे।

खोदते हुए अचानक गिरा मिट्टी का ढेर, पांच महिलाएं दबी, एक की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here