पत्नी थी आठ माह की गर्भवती, पति फांसी पर झूला

335

हल्द्वानी, 20 जून। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मुखानी क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला का है। यहां के निवासी 29 वर्षीय संतोष बोहरा ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि संतोष ने ये कदम परिवार में कलह के चलते उठाया। उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है।
संतोष सितारगंज सिडकुल की एक फैक्ट्री में कर्मचारी था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार रविवार रात संतोष अपने कमरे में गया और काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो वे वहां गए। वहां पर संतोष को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजन संतोष का तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों के अनुसार संतोष आए दिन की पारिवारिक कलह से परेशान था।

संदिग्ध परिस्थितियों में स्टाफ कमरे में रेस्तरां कर्मी की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here