खोदते हुए अचानक गिरा मिट्टी का ढेर, पांच महिलाएं दबी, एक की मौत

324

उत्तरकाशी, 22 जून। उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले में अचानक मिट्टी का ढेर गिरने से उसके नीचे पांच महिलाएं दब गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव में आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब हुआ। सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी (33) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला (35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल और राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह मिट्टी लेने गई हुई थीं। मिट्टी निकालते हुए अचानक एक बड़ा से ढेर पांचों पर गिर गया। जिसमें पांचों बुरी तरह से दब गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पांचों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाया गया, रास्ते में सुरी की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
मोरी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डाक्‍टर नरेश ने बताया कि चार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। चारों को जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर के दौरा एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

थाने के सामने कैंटर ने महिला दरोगा को रौंदा, चालक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here