लापता देवर-भाभी की लाशें जंगल में पेड़ से लटकी मिली

332

चमोली, 7 जुलाई। उत्तराखंड के चमोली जिले में रिश्ते में  देवर और भाभी की लाशें जंगल में एक साथ पेड़ से लटकी हुई मिली हैं। दोनों बीते तीन दिन से घर से लापता थे। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार जुलाई से घर से लापता नंदा नगर के ग्राम प्राणमती में देवर-भाभी की लाशें जंगल में पेड़ से लटकी हुए मिली हैं। गांव की महिलाएं जब जंगल में लकड़ी लेने गई तो उन्होंने देखा कि दोनों पेड़ पर लटके हुए थे। महिलाओं से अन्य ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी मिलने पर तहसील नंदा नगर को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर नायब तहसीलदार आरके देवली अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक ममता धर्मपत्नी अनिल कुमार उम्र 26 वर्ष और कुंवर राम पुत्र मेहरबान उम्र 27 साल बताएं गए हैं। दोनों रिश्‍ते में देवर भाभी हैं।

उपजिलाधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर उनकी हत्या की गई है। दोनों के बारे में परिवार वालों और अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here