गंगा नहाकर हाकम और रिजुल भाजपा में हुए थे शामिल

311

हाकम के संबंध भाजपा के सभी बड़े नेताओं के साथ उजागर होने के रिकार्ड तोड़ एपीसोड के बाद अब नया एपीसोड आ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य मत्स्य सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष अशोक वर्मा उर्फ मंत्री और उनके बेटे रिजुल पर एक प्रापर्टी डीलर इमरान की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने अशोक वर्मा के बेटे रिजुल को गिरफ्तार भी कर लिया है। एक और भाजपा नेता फरार चल रहा है। अशोक वर्मा इस मामले में नामजद है।
भाजपा नेता के इस कृत्य को क्या कहें, अपराध या संहार? समझ में नहीं आ रहा। पता नहीं गंगा नहाने के बाद भाजपा में शामिल हुए कैसे हाकम और रिजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कहीं गलती से तो नहीं पकड़ा? क्योंकि भाजपा में जो भी शामिल होता है वह तो स्वतः ही पवित्र हो जाता है।
[वरिष्‍ठ पत्रकार गुणानंद जखमोला की फेसबुक वॉल से साभार]

प्रजा को यूं ही मरना है, आप महलों से सोती रहें! आपकी जय हो!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here