भ्रष्टाचार के आरोप में एआरटीओ जायसवाल विजिलेंस की गिरफ्त में

669

ऋषिकेश, 7 सितंबर। विजिलेंस ने आज एआरटीओ आनंद जायसवाल को राजस्व कोष को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी आनंद जायसवाल पर चालान के जुर्माने को अधिक वसूलने और दस्तावेजों के साथ छेड़खानी कर राजस्व कोष में कम पैसा दर्शाने के गंभीर आरोप लगे थे।
जायसवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को लेकर 2017 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था। जायसवाल पर ये आरोप ऋषिकेश में तैनाती के दौरान लगे थे। विजिलेंस ने आज जायसवाल को पूछताछ के लिए बुलाया और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। 420, 467, 468, 471, 409 आईपीसी एवं 13 ( 1) 13 (2) पीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। एआरटीओ आनंद जायसवाल वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे।

देर रात तेज रफ्तार बाइकों में भिंड़त, एक युवक की मौत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here