तेल कीमतें: केजरी के घर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, लाठीचार्ज में प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन घायल

949

नई दिल्ली, 5 जुलाई। बढ़ती तेल कीमतों और महंगाई के विरोध में आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन घायल हो गए।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार से वेट कम करने की मांग की, जिससे कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी आ सके और आम आदमी को राहत मिल सके।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब जा सकते हैं, लेकिन जनता की मांग लेकर आए जनसेवकों से अपने निवास पर मुलाकात नहीं कर सकते! कांग्रेस ने कहा कि हमारी मांग है, पेट्रोल डीजल पर वैट कम किया जाए, अगर ये नहीं सुनेंगे तो कौन सुनेगा जनता की आवाज?

कांग्रेस ने कहा कि केजरीवाल सत्ता में आने से पहले राहत देने की बात करते थे। आज पेट्रोल पर 30 फीसदी टैक्स वसूल रहे हैं, यह टैक्स वसूली की ऊपरी सीमा है। कांग्रेस ने कहा, पेट्रोल-डीजल पर वसूले जा रहे “केजरीवाल टैक्स“ को कांग्रेस के बराबर करें। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस व्यक्ति (केजरीवाल) ने सस्ती पेट्रोल-डीजल के नाम पर गुमराह किया, आज सो रहा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन घायल हो गए।

प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव, दिल्ली महिला अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज और जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल भी मौजूद थे।

खूब पियो और जियो, उत्तराखंड की आर्थिकी होगी मजबूत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here