वजीरपुर विधानसभाः महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली

815

नई दिल्ली, 15 जुलाई। आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज अशोक विहार में साइकिल रैली निकालकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के निर्देश पर आज आदर्श नगर जिला कमेटी ने वजीरपुर विधानसभा में साइकिल यात्रा निकाली।

पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के लिए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार को भी इसका जिम्मेदार बताया।

रैली में पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरिकिशन जिंदल और अशोक विहार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंदर खारी, अनिल खारी (मिंटू), दीपिका वाधवा और पंकज शर्मा भी शामिल हुए।

‘कृपया करके हमें वैक्सीन उपलब्ध करवाएं’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here