विकास का जनसंपर्क के दौरान गर्मजोशी से स्वागत

427

  • बच्चों से ले बुजुर्गों तक ने बढ़ाया समर्थन का हाथ

नई दिल्ली, 21 नवंबर। केशवपुरम के वार्ड 64 से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विकास गोयल आज सुबह जब जनसंपर्क के लिए निकले तो लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शहीद सुखदेव नगर वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अपने इस स्वागत से विकास भावभिवोर हो गए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वादा किया कि वे जीतने के बाद यहां की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करेंगे।

विकास झुग्गी बस्ती और पटरी पर लोगों से मिले उन्होंने लोगों की समस्याओं को जाना। पटरी पर अपनी रोजी-रोटी कमाने वालों के दुःखदर्द में शामिल हुए।

इस दौरान बच्चे हो या बुजुर्ग सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

किसी ने उन्हें फूल माला पहनाई तो किसी ने हाथ मिलाकर अपना समर्थन जताया। विकास गोयल जैसे-जैसे आगे बढ़ते गए उनके पीछे समर्थकों का कारवां बढ़ता गया।

विकास गोयल ने जलेबी चौक से शिव मंदिर तक जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू को वोट देने की अपील की।

विकास गोयल के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गोविंदा वर्मा, नरेश गुप्ता, सुरेंद्र, भगवान स्वरूप, बाबूलाल और डॉक्टर ओपी झा भी मौजूद थे।

विकास ने सुनी समस्याएं, दिया समाधान का आश्वासन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here