दिल्ली नगर निगम चुनाव टलने पर क्या कहा जनता ने….

1104

नई दिल्ली, 21 मार्च (अक्षुण्ण भारत)। दिल्ली नगर निगम के चुनाव टलने पर न्यू अशोक नगर की जनता का सोचती है पर नयन सिंह मलूरा ने यहां के लोगों से बातचीत कीण्ण्ण्ण्। इस बातचीत के दौरान कैमरे में कैद हुई कुछ तस्वीरें इस क्षेत्र के हालात को भी बयां कर जाती हैं।

बुजुर्ग चौधरी ने कहा कि मुझे यहां रहते हुए 34-35 साल हो गए हैं। न्यू अशोक नगर के नेता कुछ भी काम करवाकर राजी नहीं है। यहां जो भी कुछ किया है कांग्रेस ने किया है। यहां भाजपा का जो भी सांसद, पार्षद या विधायक आता है, उनकी तरफ से केवल खाली कागजों में ही कार्यवाही होती है। न्यू अशोक नगर को खड़ा करने और आबाद करने में जितनी परेशानियां उठाई हैं हमने ये हमें ही पता है। ये नेता लोग आते हैं और उन्होंने यहां पर दो-चार चम्मचे पकड़ रखे हैं जो उनके गीत गाते रहते हैं और लोगों को बरगालते रहते हैं। रही चुनाव टालने की बात तो ऐसा लगता है कि जैसे फिलहाल अभी जो चुनाव हुए हैं उस दौरान सर्वे हुए। यहां दिल्ली में भी सर्वे करवाया गया होगा, उस सर्वे रिपोर्ट से भाजपा को अपनी हार का डर लग रहा होगा। मेरी राय में इसलिए चुनाव को टाल दिया गया है। यहां कोई कुछ नहीं करता है, चाहे केजरीवाल हो या भाजपा हो। कांग्रेस ने यहां बहुत कुछ किया है। ये हकीकत है। ये जो सड़क है, ये जो सीवर है, ये जो पाइपलाइन है, सब कांग्रेस की ही देन है। उसके बाद किसी ने कुछ नहीं किया इस क्षेत्र में।

विमलेश ने कहा कि कोई भी आए, हमारे दरवाजे पर जो सीवर पड़े है वो सारे गलत पड़े हैं। सारी सड़क भी ठीक नहीं है। भाजपा वाले हो या एमसीडी वाले हो कूड़े का कोई समाधान नहीं करता। मेरे घर के सामने खाली प्लाट है जिसमें कोई भी कूड़ा डाल देता है, उसे कुछ कहते हैं तो लड़ाई करने लगते हैं। इस मामले में ना तो भाजपा और ना तो आम आदमी पार्टी वाला कुछ करता है। पानी अच्छा नहीं आता है। ईडी ब्लाक में तो बिल्कुल भी पानी नहीं आता है, हां बिल जरूर आता है। शिकायत करते हुए थक गए हैं, कोई कुछ नहीं करता।

गोपीनाथ राव ने कहा कि मैंने सीवर के पैसे जमा करवा रखे हैं, इसके बाद सीवर बनाया गया पर उसकी होदी में एक तरफ ही चिनाई की गई बाकी तीन तरफ की नहीं की गई। पानी का मीटर लगा है, परंतु पिछले आठ महीने से रीडिंग नहीं हो रही और ना ही बिल आ रहा है। निगमों को एक साथ करने के लिए चुनाव टाले गए हैं। क्योंकि तीनों निगमों की आमदनी एक जैसी नहीं है, जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भाजपा पर चुनाव टालने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह बिल्कुल गलत है।

सी-214 में रहने वाले घनश्याम ने कहा कि केंद्र सरकार तीनों निगमों को एक करने की कोशिश कर रही है। पहले भी तीनों निगम एक थे अब भी एक करने की कोशिश की जा रही है।

हरिवंश ने कहा कि ये जो चुनाव टाले गए हैं, क्यों टाले गए हैं ये तो वो ही जाने। मेरा मानना है कि चुनाव समय पर होने चाहिए, ताकि जनता भी अपना मतदान सही ढंग से कर सकें। चुनाव कब करना है ये चुनाव आयोग का काम है, सरकार का काम है। जनता का काम है वोट डालना। चुनाव समय से हो।

जय सिंह ने कहा कि ये सरकार का काम है कब चुनाव हो। ये तो वो ही बात सकती है कि किस कारण से चुनाव टाले गए हैं।

लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि निगम चुनाव टाले जाने के पीछे कारण कुछ और ही है। जो जनता ही बोल सकती है। इस बार न्यू अशोक नगर से निगम चुनाव में रूझान केजरीवाल के लिए ही रहेगा, बाकि की जगह का मैं नहीं कह सकता है। न्यू अशोक नगर में केजरीवाल ही हैं।

यहां के एक बुजुर्ग निवासी ने कहा कि पार्टी जो चाहती है, वो ही करेगी। हमारा कहा नहीं करेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि सरकार जिसकी जैसी चलती है वो वैसा चलता है। बस और क्या करना चाहिए।

दुष्यंत शुक्ला ने कहा कि केजरीवाल का निगम चुनाव टालने का भाजपा पर आरोप लगाना केवल लोकप्रियता पाना है। मेरा मानना है चुनाव का एक समय होता है, जैसे इन्होंने रद्द तो कर दिया, इसका भी कोई खास कारण रहा होगा, उसी कारण से उन्होंने रोका है। सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ये आरोप लगाए जा रहे हैं, मेरा मानना है सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसे आरोप नहीं लगाने चाहिए, इतनी गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

यूक्रेन से लौटी हिमाचल की बेटी ने सुनाई आपबीती….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here