यहां बना सेल्फी पॉइंट, दिल्ली को सुंदर बनाने का खूबसूरत प्रयास

833

नई दिल्ली, 24 फरवरी। दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए आज एक खूबसूरत प्रयास किया गया। अशोक विहार स्थित मोंटफोर्ट स्कूल की दीवार पर आज सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के केशवपुरम जोन के चेयरमैन योगेश वर्मा के प्रयास से इस सेल्फी पॉइंट को बनाया गया है।
इस दौरान कई लोगों को यहां पर सेल्फी खींचते देखा गया। योगेश वर्मा के अनुसार ऐसे सेल्फी पॉइंटों से दिल्ली का सौंदर्यकरण तो बढ़ेगा ही साथ में लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी एक सुंदर संदेश जाएगा।
इस मौके पर भाजपा केशवपुरम जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, शशि इसर, अरविंद लाकड़ा, अशोक खारी और सुरेंदर खन्ना भी मौजूद थे।

दिल्ली-एनसीआर के छात्रों ने वाइल्डलाइफ बर्ड्स फोटोग्राफी के गुर सीखे

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here