देखें, शिमला में भरभरा कर गिर गई 7 मंजिला इमारत, अन्‍य भी खतरे में

953

शिमला, 30 सितंबर। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की कच्चीघाटी में भारी बारिश से हुए भूस्‍खलन के चलते एक सात मंजिला इमारत भरभरा के ढह गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत की नींव बुधवार को ही कमजोर हो गई थी। इससे इसके गिरने का खतरा पैदा हो गया और इसे देखते हुए इसमें रह रहे लोगों को यहां से समय रहते शिफ्ट कर दिया गया था।

photo source: twitter/ani

हालांकि दर्शन काटेज नामक इस इमारत की कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई थी और ढलान पर होने के कारण इसके आसपास बने मकानों को भी खतरा था। बृहस्पतिवार शाम पौने छह बजे के करीब भवन देखते ही देखते जमींदोज हो गया। इसके गिरने से किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। इसके भरभरा कर गिरने से इसके साथ लगती इमारतों को भी कुछ नुकसान हुआ है।

दर्शन काटेज में काफी परिवार रहते थे, जिन्‍हें प्रशासन ने पहले ही हटा दिया था। इतना ही नहीं इस इमारत के साथ ही बनी अन्‍य बहुमंजिला इमारतें भी खतरे की जद में हैं। इसके ढहने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें तबाही की तस्‍वीरें साफ देखी जा सकती हैं। वहीं इसके पास बनी कुछ इमारतों की नीवें भी हिली हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से आवश्‍यक जानकारी जुटाई जा रही है।

उप-निदेशक गुरमीत सिंह बेदी सेवानिवृत्त

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here