आप के सदस्यता अभियान में तेजी, भाजपा पर साधा निशाना

827

शिमला, 22 मार्च। पड़ोसी राज्य में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत का असर हिमाचल प्रदेश में दिखने लगा है। यहां पर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज भी यहां कई समाजिक कार्यकर्ताओं समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, तेल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों पर आप ने भाजपा पर निशाना साधा है। उसने भाजपा को बड़े उद्योगपतियों की सरकार करार दिया है।

आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि राज्य कार्यालय में आज समरहिल वार्ड के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इनमें भाजपा कार्यकर्ता रहे विजय मटू के साथ मनोज भारद्वाज, रुपाली, वासु, मोहित कुमार, दीपक रजनीश और हरीश ने समरहिल से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शर्मा ने बताया कि संजौली से समाजसेविका ममता चंदेल ने भी पार्टी पर विश्वास जताते हुए सदस्यता ली है। शर्मा ने कहा कि निगम के सभी वार्डों में चुनाव लड़ने के मद्देनजर पार्टी लगातार सदस्यता अभियान चलाए हुए हैं।

शर्मा ने नगर निगम द्वारा शिमला में पेयजल उपलब्ध नहीं करवाने पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए मेयर से इस्तीफा मांगा है। शर्मा ने तेल और रसोई गैस के दामों पर वृद्घि पर भी भाजपा की केंद्रशासित सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा गरीबों पर आर्थिक बोझ डालने पर विश्वास रखती हैं। उसका सबका साथ सबका विकास नारा एक खोला नारा है, क्योंकि भाजपा ने अभी तक अपने 7 साल के केंद्र के शासन में बड़़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के अलावा अब तक कोई भी जनहित कारी काम नहीं किया है।

जरा सोचो, आधी रात को क्यों दौड़ता है प्रदीप?

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here