केशवपुरम में कांग्रेस ने चलाया बढ़ते पेट्रोल दामों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान, देखें फोटो व वीडियो

968

नई दिल्ली, 9 जुलाई। कांग्रेस आदर्श नगर जिला कमेटी ने आज केशवपुरम में देशभर में बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क कर इस अभियान के बारे में बताया और उनके हस्ताक्षर लिए।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हरी शंकर, गुप्ता के नेतृत्व में केशवपुरम पेट्रोल पंप हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती तेल कीमतों के विरोध में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पूर्व विधायक हरी शंकर ने कहा कि आज देश की जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है और केंद्रनीत भाजपा सरकार मस्त है। उनके मंत्रियों-संतरियों को जनता की परेशानियों से कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल बयानबाजी तक ही सीमित रह गए हैं। दिल्ली सरकार भी आम आदमी की परेशानियों से बेखबर सत्ता की ताकत में मदहोश है।

कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान आमजन को बढ़ती तेल कीमतों को लेकर सरकार द्वारा अधिक एक्ससाइज ड्यूटी और वेट के बारे में बताया और उनके हस्ताक्षर लिए। कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार से पेट्रोल-डीजल पर से एक्ससाइज ड्यूटी और वेट कम करने की मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरी किशन जिंदल, अशोक विहार ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर खारी, अनिल खारी, अमन दीप, अब्दुल सत्तार, महेश खारी, हांडा, आरएस चावला, चंदर अरोड़ा, रवि, मल्होत्रा, पंकज शर्मा, (सीए) दीपिका वाधवा, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र, सुनील खारी, और दीपक खुल्बे ने भी भाग लिया।

नड्डा-सीएम ने वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here